Delhi Lakshmi Yojana 1st Installment: दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किश्त आज होगी जारी, खाते में आएंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा

On: August 29, 2026 |
35 Views
Delhi Lakshmi Yojana 1st Installment

Delhi Lakshmi Yojana 1st Installment: लक्ष्मी योजना में अब तक दिल्ली की 6 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले एक भव्य और खास कार्यक्रम के दौरान महिला लाभार्थियों को औपचारिक रूप से स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगी। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस कदम के ठीक पांच दिन बाद, यानी 1 सितंबर से सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 2500 रुपए की मासिक सहायता राशि सीधे ट्रांसफर होनी शुरू हो जाएगी। इससे जुड़ी हर जानकारी के लिए आप नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

Delhi Lakshmi Yojana 1st Installment Overview

योजना का नामदिल्ली लक्ष्मी योजना 2026
योजना शुरू करने वाली संस्थादिल्ली सरकार
लॉन्च तिथि1 अगस्त 2026
लाभार्थीदिल्ली की पात्र महिलाएं
आर्थिक सहायता₹2,500 प्रति माह
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटdly.delhi.gov.in
आयु सीमा21 से 60 वर्ष
वार्षिक पारिवारिक आय सीमा₹2.5 लाख तक
निवास की शर्तदिल्ली में कम से कम 10 वर्ष का निवास
परिवार से लाभार्थीएक परिवार से केवल एक महिला
भुगतान का तरीकाडायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)
अनिवार्य दस्तावेजआधार कार्ड, वोटर आईडी, फोटो, हस्ताक्षर और सांसद/विधायक का समर्थन पत्र
निवास प्रमाणराशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या गैस बिल
आयु प्रमाणजन्म प्रमाण पत्र, दसवीं की मार्कशीट, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि
आवेदन की स्थितिऑनलाइन जांची जा सकती है
योजना का उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना

रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा

इंतजार खत्म हो गया है और दिल्ली की लाखों महिलाओं को लक्ष्मी योजना की पहली किस्त बुधवार को दी जाएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 2500 रुपये की पहली किश्त जारी करेंगी. Delhi Lakshmi Yojna महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई है और इसके तहत तय ढाई हजार रुपये की ये रकम दो ऑप्शन के साथ हर महीने पात्र लाभार्थी महिलाओं को दी जाएगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इस योजना में 6 लाख से ज्यादा महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर चुकी हैं, अगर आप दिल्ली में रहती हैं और अब तक इस सरकारी स्कीम में आवेदन नहीं किया है, तो फिर बेहद आसान तरीके से घर बैठे पांच मिनट में अप्लाई कर सकती हैं. आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस…

हर महीने 2500 रुपये की मदद कैसे? 

Delhi Lakshmi Yojna के तहत दिल्ली सरकार महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने की आर्थिक मदद देगी. ये सहायता आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दी जाएगी और इसे दो तरीकों से उनके लिए जारी किया जाएगा. लाभार्थी महिलाओं को सरकार 1,500 रुपये RD या FD खाते में देगी, तो 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट में दिए जाएंगे.

वहीं दूसरे तरीके में पात्र महिलाएं पूरी रकम अपने आरडी/एफडी खाते में ही ले सकेंगी. बता दें कि इन सेविंग खातों में 31 जुलाई 2029 तक पैसे लॉक-इन रहेंगे और तीन साल के बाद ब्याज समेत यह पूरा पैसा उन्हें दे दिया जाएगा. 

योजना के ये हैं खास नियम और ऐज लिमिट 

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता के जो नियम तय हैं, उनमें सबसे खास ये है कि इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) के तहत प्रति परिवार सिर्फ एक महिला ही लाभ ले सकती है. इसमें भी संबंधित परिवार की सबसे बुजुर्ग पात्र महिला को प्राथमिकता मिलेगी. ‘Laksmi Yojna’ के लिए महिला की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए.

इसके अलावा उसकी फैमिली इनकम (Family Income) सालाना 2.5 लाख रुपये से कम हो. एक और जरूरी शर्त ये है कि आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 10 साल से दिल्ली में रहने का स्थानी निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए. 

कैसे करें घर बैठे आवेदन, क्या डॉक्युमेंट लगेंगे? 

दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है. इसका फॉर्म सब्मिट करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए घर बैठे महज पांच मिनट में अप्लाई किया जा सकता है. योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए  Aadhaar Card, दिल्ली का वोटर आई, इनकम सर्टिफिकेट, दिल्ली में 10 साल से स्थायी निवास को दर्शाने वाला एड्रेस प्रूफ, डीबीटी लिंक्ड एक्टिव बैंक अकाउंट नंबर, वैध मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी. 

  • सबसे पहले https://dly.delhi.gov.in/ पर जाएं. 
  • अब पेज पर दिख रहे Apply बॉक्स पर क्लिक करें.
  • पात्रता से जुड़े सवालों के जवाब दें, फिर वेरीफाई करें.
  • आधार कार्ड के मुताबिक, सही जानकारी दर्ज करें. 
  • अब परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करें.
  • बैंक अकाउंट डिटेल को सही-सही भरें, जिसमें DBT से राशि आएगी.
  • आवेदन के लिए मांगे गए डॉक्युमेंट निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें.
  • फॉर्म में भरी गई जानकारियों को अच्छे से चेक करें और सब्मिट करें.
  • अब आखिरी स्टेप में निवास प्रमाण की कॉपी अपलोड करनी होगा. 
  • एप्लीकेशन की एक्नॉलेजमेंट रिसीप्ट डाउनलोड कर लें. 

आवेदन करने के बाद आप अपने एप्लीलेकेशन का स्टेटस भी दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल के जरिए ही चेक कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर जाकर Track Application वाले बॉक्स पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP वेरिफिकेशन करें. स्क्रीन पर आपके आवेदन का स्टेटस दिख जाएगा कि आपका आवेदन अप्रूव हुआ या फिर रिजेक्ट हो गया. 

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ 

सरकार ने लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता मानदंड तय करने के साथ ही ये भी साफ किया है कि किन महिलाओं को इस योजना से दूर रखा जाएगा यानी उन्हें 2500 रुपये मंथली आर्थिक मदद का लाभ नहीं मिलेगा. 

  • परिवार में तीन से अधिक बच्चे हैं तो योजना से बाहर. 
  • परिवार के पास चार पहिया वाहन है, वे लाभ नहीं. 
  • महिला के खिलाफ कोई भी आपराधिक केस दर्ज हो. 
  • जिनके परिवार में सालाना 2400 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च हो.
  • अगर महिला या परिवार GST या इनकम टैक्स भरता हो.
  • अगर कोई सरकारी नौकरी में है या उससे रिटायर हुआ है.
Share

Leave a Comment